औरैया पुलिस और एसओजी टीम ने संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के दौरान इटावा की ओर आ रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल को रोका, तो मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने गोली चलाई, जो एक अभियुक्त के पैर में लगी। घायल अभियुक्त की पहचान राजदीप राजावत के रूप में हुई, जो कई आपराधिक मामलों में शामिल था और दो मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा और विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिजित आर शंकर मौके पर पहुंचे। यह मुठभेड़ औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के साईं मंदिर के पास हुई।















