शामली के थानाभवन क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा लगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 470 रुपये नकद, सट्टा पर्चा गत्ता और पेन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कसाना के दिशा-निर्देश में गिरफ्तार किया, जिन्होंने पुलिस अधीक्षक शामली रामसेवक गौतम के आदेशानुसार अपराध की रोकथाम के तहत यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी का नाम मेहरबारन है, जो मौहल्ला छिपियान, कस्बा थानाभवन का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।















