औरैया : ककोर में बाबा साहब के अपमान पर बसपाईयों का विरोध,

औरैया ,ककोर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान, बसपाईयों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की और जिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि गृह मंत्री द्वारा बाबा साहब का अपमान करना निंदनीय है। जिलाध्यक्ष कमल गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों और शोषितों को जीने का अधिकार दिया और संविधान के माध्यम से समाज में समानता का मार्ग प्रशस्त किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री को संविधान का पालन कराना चाहिए था, लेकिन उनके बयान ने समाज को आहत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणियां किसी भी समाज को चोट नहीं पहुंचानी चाहिए। प्रदर्शन में एक सैकड़ा से अधिक बसपाई शामिल थे। जिला प्रभारी प्रियांश शुक्ला ने भी आश्वासन दिया कि अगर माफी नहीं मांगी जाती है, तो पार्टी मजबूती से आंदोलन जारी रखेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts