देहरादून में आयोजित 4th International Combatives Games में उत्तर प्रदेश के मलकपुर के पहलवान विशु तोमर ने 66 किलोग्राम नेगी इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।

विशु तोमर ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश के पहलवान को हराया और फाइनल में श्रीलंका के पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने देश का नाम रोशन किया और इस प्रतियोगिता में उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को भी सराहा गया।















