मुज़फ़्फरनगर में जनता दर्शन के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेशों के अनुसार, जन सामान्य की समस्याओं और शिकायतों का समाधान किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए,
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समय पर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित किया जाए।















