मुजफ्फरनगर ,एमएसएमई क्षेत्र में व्यवसायिक रणनीतियों, उत्तराधिकार योजना, निकास योजना, विलय और अधिग्रहण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित थी। विशेषज्ञ वक्ताओं की प्रस्तुतियों ने उद्यमियों को कानूनी, कर-संबंधी और प्रबंधन से जुड़े पहलुओं पर स्पष्टता प्रदान की। युवा उद्यमियों की भागीदारी और जोश ने बैठक को और भी ऊर्जावान बना दिया।

सदस्यों ने व्यवसाय वृद्धि के लिए नई रणनीतियों और संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया, जिससे उद्योग जगत में भविष्य की योजनाओं को नई दिशा मिली। इस प्रकार के सेमिनार व्यवसायों के लिए उपयोगी प्लेटफॉर्म साबित होते हैं, जहां वे नवाचार और प्रबंधन कौशल को सुदृढ़ कर सकते हैं। बैठक का समापन रात्रि भोज के साथ हुआ, जहां सभी सदस्यों ने अनौपचारिक बातचीत के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए।















