गोविंदगढ़ में सेक्सटोर्शन आरोपी गिरफ्तार

गोविंदगढ़ थाना अधिकारी नेकीराम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अलवर के निर्देशानुसार ऑनलाइन ठगी और सेक्सटोर्शन फ्रॉड के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “एंटीवायरस” विशेष अभियान के तहत गोविंदगढ़ के छज्जू का बास क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी करने के आरोपी मनीष खा (उम्र लगभग 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। नेकीराम ने बताया कि आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया एप्लिकेशनों का उपयोग कर सेक्सटोर्शन वीडियो के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करता था। इस अभियान के तहत पुलिस साइबर ठगी से जुड़े मामलों पर सक्रियता से कार्रवाई कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts