मुजफ्फरनगर के थाना खतौली पुलिस ने गौकशी के एक वांछित अपराधी को तिगाई के जंगल में मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से अवैध शस्त्र, गौकशी के उपकरण और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार ने रुकने के इशारे को अनदेखा करते हुए फरार होने की कोशिश की। पीछा करने पर मोटरसाइकिल गिर गई, जिसके बाद अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त जावेद उर्फ चवन्नी घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना खतौली पर दर्ज मु0अ0सं0 411/2024 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट में वांछित था। पुलिस ने इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।















