धौलपुर रोडवेज बस अड्डे पर जातिवाद का आरोप, मुख्य प्रबंधक पर शिकायत दर्ज

धौलपुर रोडवेज बस अड्डे पर जातिवाद और मनमानी का गंभीर मामला सामने आया है। यात्रियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्य प्रबंधक राकेश कुमार ने बस अड्डे पर बस सूचियों के स्थान पर अपनी जाति का नाम लिखवा रखा है,

जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति पर जाति विशेष का नाम प्रचारित करने से यात्रियों के बीच कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि मुख्य प्रबंधक द्वारा जूनियर परिचालक अभय राणा को ड्यूटी से हटाकर निजी कार्यों में लगाया गया है, जिससे यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि अड्डे का स्टाफ यात्रियों के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज करता है।क्षेत्रीय प्रशासन और परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को इस मामले में हस्तक्षेप करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। जनता ने मुख्य प्रबंधक और संबंधित कर्मचारियों पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts