वाराणसी में उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज की मस्जिद में जुमे की नमाज को लेकर विवाद सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ छात्रों ने मस्जिद में जुमे की नमाज नहीं होने दी, जिसके चलते गेट पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। छात्र गुस्से में बैरिकेड तोड़कर हंगामा करने लगे।मस्जिद में नमाज को लेकर विवाद का कारण कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच कथित तौर पर सहमति की कमी है। कुछ लोगों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से मस्जिद में सामूहिक नमाज पर रोक लगाई थी, जबकि छात्र इसका विरोध कर रहे थे।इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। आगे की जानकारी और विवाद के समाधान के लिए जांच जारी है।
बैरीकेडिंग, पुलिस से की धक्का-मुक्की
नमाज के विरोध में यूपी कॉलेज के छात्रों ने मेन गेट पर धावा बोलते हुए अंदर घुसने की कोशिश की. पुलिस ने मेन गेट बंद कर छात्रों को बाहर ही रोक दिया. छात्रों ने पूरी ताकत लगा दी लेकिन वो अंदर नही घुस पाए. छात्रों ने जुमे की नमाज नही होने देने के लिए पूरी ताकत लगा दी. उन्होंने पुलिस बैरिकेट तोड़ दिया. छात्र यहां जमकर हंगामा करते रहे. उनके आगे पुलिस बेबस नजर आई. छात्रों ने पुलिस के साथ धक्क-मुक्की की. लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है. इस दौरान पुलिस ने दर्जन से ज्यादा छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया. बाद में हिरासत में लिए गे छात्रों को छोड़ दिया गया.
नमाज अदा न होने के बाद छात्र हुए शांत
जुमे की नमाज अदा न होने पर छात्र शांत हो गए, जिसके बाद यूपी कॉलेज मेन गेट पर पुलिस और छात्रों के बीच हुआ बवाल थम गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. हिरासत में लिए गए छात्रों को छोड़ दिया गया है. पुलिस ने किसी भी प्रकार के धक्का मुक्की की बात को खारिज किया है. छात्र अब भी मस्जिद और मजार को सीज करने या किसी दूसरे स्थान पर स्थानंतरित करने की मांग कर रहे है















