बक्सर में मिट्टी के टीले में दबकर चार बच्चियों की मौत, एक घायल

बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा राजकीय बुनियादी विद्यालय के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में चार बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। यह घटना रविवार को हुई, जब ये बच्चियाँ घर के काम के लिए मिट्टी लाने के लिए एक पुराने मिट्टी के टीले के पास गई थीं। टीले के पास मिट्टी खोदते समय टीला अचानक भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे ये बच्चियाँ उसमें दब गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चार बच्चियाँ दम तोड़ चुकी थीं। मृतकों में 11 वर्षीय नयनतारा कुमारी, 8 वर्षीय सालिनी कुमारी, 6 वर्षीय शिवानी कुमारी और 11 वर्षीय संजू कुमारी शामिल हैं। 10 वर्षीय करिश्मा कुमारी घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, और इस पुराने मिट्टी के टीले को खतरनाक मानते हुए इसे लेकर चेतावनी दी गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts