मुज़फ्फरनगर के एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज और जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचैंडा में “नया सत्र, नया सवेरा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सुविचार प्रस्तुत किए, और प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को अनुशासन के महत्व के बारे में समझाया, उन्हें बताया कि अनुशासन का पालन करना उनका कर्तव्य है।

एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज में ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में भी जानकारी दी गई। जैसे शकरकंद, पालक, चुकंदर, शलजम जैसी जड़ वाली सब्जियां, जो कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती हैं, शरीर को लंबे समय तक गर्म रखती हैं। इसके अलावा अदरक, शहद, घी, गुड़, खजूर, तिल आदि खाद्य पदार्थों का सेवन सर्दी में शरीर को गर्माहट देता है, और इन्हें सर्दी के मौसम में अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मुज़फ्फरनगर में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मेहंदी, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।















