अलवर अलवर की स्थापना दिवस को लेकर मत्स्य उत्सव मनाया जाता है। मत्स्य उत्सव का आज आखिरी दिन है आज सुबह साइकिल रेली कंपनी बाग से शुरू होकर नगर वन पहुंची कंपनी बाग में फूलों की प्रदर्शनी के साथ राजीविका महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी लगाई गई।

जिसका अवलोकन लिए अलवर जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने किया आर्तिका शुक्ला ने बताया की अलवर उत्सव जो कि 25 तारीख से शुरू हुआ आज मत्स्य उत्सव का आखिरी दिन है उत्सव को बेहतर बनाने के पूरे प्रयास किए गए उत्सव में देश विदेश के पर्यटक भी शामिल हुए। वही राजीविका महिलाओं द्वारा लगाई गई स्टाल पर से अलवर जिला कलेक्टर ने खरीदारी की साथी उन्होंने आमजन से प्रदर्शनी को देखने एवं रात्रि में महल चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।















