मुज़फ्फरनगर एसडी कन्या इंटर कॉलेज, झांसी की रानी में यातायात जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और शपथ समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक (यातायात) अतुल चौबे के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यशाला में डॉ. राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति, ने भारत में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मृत्यु दर के आंकड़े साझा किए। उन्होंने नाबालिगों से वाहन न चलाने की अपील की। यातायात उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार ने यातायात के नियमों के पालन की आवश्यकता पर बल दिया और गुड सेमेरिटन के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में छात्राओं ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ ली। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सफल छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सविता सिंह ने भी छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रवक्ता रीना यादव, अंशिका और अन्य छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















