मुजफ्फरनगर: कानून-व्यवस्था हेतु पुलिस का फ्लैग मार्च, सतर्कता के निर्देश

मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से आज, 24 नवंबर 2024, को समस्त क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों का प्रदर्शन करते हुए बाजारों, मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित किया गया और सोशल मीडिया पर भड़काऊ, गलत या अशोभनीय पोस्ट शेयर न करने की अपील की गई। साथ ही, किसी भी भ्रामक जानकारी की पुष्टि पुलिस या प्रशासन से करने और कानून-विरोधी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी गई।

फ्लैग मार्च के उपरांत पुलिस बल को सतर्कता से ड्यूटी करने, भीड़भाड़ और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई करने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts