अलवर के बजाजा बाजार स्थित नुक्ति का कुआं मस्जिद वाली गली में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी आग लग चुकी है। सरकार ने कुएं को ढकने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।















