मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र में डूंगर से छाजपुर राजपुर मार्ग पर एक स्कूल बस और गन्ने के लोडर के बीच सड़क दुर्घटना में नौ छात्राएं घायल हो गईं। सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत सभी घायल छात्राओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

घटना में घायल एक छात्रा को बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया, जबकि तीन छात्राओं का उपचार जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में चल रहा है। शेष पांच छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने जिला अस्पताल का दौरा किया और घायल छात्राओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से भी मुलाकात कर घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और देखभाल सुनिश्चित करने का आग्रह किया।इस बीच, फुगाना पुलिस ने गन्ने के लोडर को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।















