मुजफ्फरनगर में मीरापुर विधानसभा उप-चुनाव को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, श्री अजय साहनी महोदय ने थाना मीरापुर का दौरा किया और चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न, सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र नागर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।















