मुजफ्फरनगर में नकली यूरिया बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर और एसओजी की संयुक्त टीम ने नकली यूरिया बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया।

7 नवंबर 2024 को बुढाना मोड़ और खांजापुर स्थित गोदाम से पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में गाड़ियों में प्रयोग होने वाला नकली यूरिया, यूरिया बनाने के उपकरण और एक छोटा टैम्पों बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 319(2), 318(4), 317(2), 338, 336(3), 340(2), 61 बीएनएस और 63/65 कॉपीराइट अधिनियम शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी की पूरी प्रक्रिया में अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts