सुम्बुल राणा के समर्थन में मीरापुर में समाजवादी पार्टी का घर-घर प्रचार तेज

मीरापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी गठबंधन की प्रत्याशी सुम्बुल राणा का चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। सुम्बुल राणा, जो कि पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधू हैं, के लिए समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर समर्थन जुटा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के विधायक राम अवतार सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, बिजनौर लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी दीपक सैनी, प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी, और ग्राम कवाल के पूर्व प्रधान महेंद्र सैनी जैसे नेता अपने समाज के गांवों में जाकर सुम्बुल राणा के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। ये नेता अखिलेश यादव द्वारा समाज को दिए जा रहे सम्मान का ज़िक्र कर समाज के लोगों से सुम्बुल राणा के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान कर रहे हैं।इसके साथ ही, सिख समाज भी सुम्बुल राणा के समर्थन में अपने गांवों में बैठकें कर रहा है। वे सुम्बुल राणा और उनके परिवार का स्वागत करते हुए अपने वोट और समर्थन का ऐलान कर रहे हैं। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह खालसा और अन्य पदाधिकारी भी क्षेत्र में सक्रिय होकर जनता से सुम्बुल राणा के पक्ष में भारी बहुमत से मतदान की अपील कर रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts