बुढ़ाना: मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले अंतरजोनल गिरोह के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह की निगरानी में थाना बुढ़ाना की पुलिस ने 27 अक्टूबर 2024 को क्राउन पब्लिक स्कूल के सामने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान ये गिरफ्तारियां कीं।पुलिस की कार्रवाई के दौरान चोरों ने फायरिंग की, जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 46 मोबाइल टावर की बैटरी, 4000 रुपये नकद और चोरी में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।इस मामले में विकास कुमार, निवासी ग्राम घरोण्डा, करनाल ने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने अब इस गिरोह की पूरी कार्रवाई को उजागर करने के लिए आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts