मुजफ्फरनगर में 16-मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारी के लिए समीक्षा बैठक

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में 16-मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 की तैयारी के संबंध में है। अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह और गजेंद्र कुमार की उपस्थिति में अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से संबंधित कार्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारीयों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे, बिजली, पानी, फर्नीचर, शौचालय, और निर्वाचन सामग्री किट की पर्याप्त व्यवस्था हो। इसके अलावा, विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि जनसभा, रैली और त्योहारों के दौरान विद्युत व्यवस्था में कोई कमी न हो और कोई भी तार ढीला या जर्जर न हो।इस बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे। निर्वाचन की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts