भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर .भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी नई दिल्ली के निर्देशानुसार 4 दिसंबर 2024 को परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में मुजफ्फरनगर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के प्राचार्य की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डीआईओएस, बीएसए, बीईओ, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण), एसआरजी और एआरपी दोनों जनपद मुजफ्फरनगर एवं शामली से भाग लिया।
डायट प्राचार्य ने सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शनिवार को बच्चों को इस सर्वे के लिए अभ्यास कराया जाए ताकि दोनों जनपदों की रैंकिंग उच्चतम स्तर तक पहुंच सके। इस सर्वेक्षण की निष्पक्षता और ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई टीमों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।सहायक जिला समन्वयक डॉ. पंकज वशिष्ठ और डॉ. विकिन ने बताया कि मुजफ्फरनगर के 134 और शामली के 118 विद्यालयों में यह सर्वे आयोजित किया जाएगा। इसमें परिषदीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, राजकीय विद्यालय, मदरसा और सीबीएसई से सम्बंधित विद्यालय शामिल होंगे।इस अवसर पर डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. विकास अग्रवाल, राजीव कुमार, जितेंद्र सिंह, पाल, और डॉ. प्रीति माथुर समेत सभी डायट प्रवक्ता उपस्थित थे।















