बहराइच हिंसा के आरोपी सरफराज की पुलिस से मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में गोली लगने से सरफराज घायल हो गया. वहीं हिंसा के और आरोपी तालिब भी पुलिस की गोली लगने घायल हो गया. बता दें कि रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या वाला यही सरफराज था. सरफराज हिंसा के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस की टीमें इसकी तलाश में जुटी थीं. सरफराज नेपाल भागने की फिराक में था. गुरुवार को नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर पर पुलिस से इसकी मुठभेड़ हो गई.















