मुजफ्फरनगर में जनसुनवाई: SSP अभिषेक सिंह ने जनता की शिकायतें सुनीं

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। विशेष रूप से, महिला अपराधों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ‘क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग)’ को मौके पर भेजा गया, ताकि जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके।यह जनसुनवाई शासन द्वारा निर्गत आदेशों और निर्देशों के अनुपालन में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य जनता की समस्याओं को हल करने और पुलिस प्रशासन की कार्यवाही में पारदर्शिता और तत्परता लाना है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts