भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास के वातावरण को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में गाँवों, कस्बों, बाज़ारों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के पास जागरूकता अभियान चलाया।इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों (जैसे ट्विटर सेवा, डायल-112, हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108 आदि) के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थानों में महिला हेल्प डेस्क की सेवाओं के बारे में भी बताया गया।महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, और पंपलेट आदि के माध्यम से जागरूकता फैलाने का काम किया गया।















