भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
खतौली ,त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसील खतौली में एसडीएम मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के सभी डीजल/पेट्रोल पंप स्वामियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एसडीएम ने पेट्रोल पंप स्वामियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिनमें पेट्रोल की बोतल या कैन में बिक्री पर सख्त रोक, डीजल/पेट्रोल में अपमिश्रण की शिकायतों को रोकने, अनाधिकृत भंडारण न करने, स्टॉक और बिक्री के रिकॉर्ड को अद्यतित रखने, तथा मुफ्त हवा, पेयजल, स्वच्छ प्रसाधन, अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार किट की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश शामिल थे। इन निर्देशों का पालन सख्ती से करने की हिदायत दी गई, जिससे त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।















