भाजपा ज़िला महामंत्री विनीत कात्यायन ने हरियाणा जीत पर बांटी जलेबी

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बुढ़ाना। में हरियाणा की जीत पर भाजपा नेता संगीत गर्ग के प्रतिष्ठान पर जलेबी खिलाकर भाजपा ज़िला महामंत्री विनीत कात्यायन के नेतृत्व में जीत की खुशी मनाई गई। विनीत कात्यायन ने बताया की ये जीत हरियाणा की जनता की लाखो युवाओं भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है। यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को विकसित बनने की जीत है। हरियाणा में मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं की जीत है। और विकसित हरियाणा विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक- कल्याणकारी नीतियों, माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है। यहां पर भाजपा ज़िला महामंत्री विनीत कात्यायन मंडल अध्यक्ष भारत ठाकुर, पूर्व सभासद मुकेश शर्मा भाजपा नेता संगीत गर्ग,मीडिया संयोजक शाहिद असलम, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मोनू मलिक, पवनिश चौधरी शिवम् निमेष, राम नरेश आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts