सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: टीएसआई ने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर दिया ज़ोर

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ़्फ़रनगर में सड़क सुरक्षा यातायात पखवाड़े के अंतर्गत टीएसआई पुष्पेंद्र कुमार सिंह लगातार स्कूलों और कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, मुज़फ़्फ़रनगर में छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के महत्व को समझाया और बताया कि तेज़ रफ़्तार, गलत दिशा में वाहन चलाना और शराब पीकर वाहन चलाने से अधिकांश सड़क दुर्घटनाएँ होती हैं।उन्होंने सभी से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। छात्राओं ने भी प्रतिज्ञा की कि वे अपने परिवार के सदस्यों को इन नियमों के प्रति जागरूक करेंगी। इस मौके पर महिला आरक्षी रूबी तेवतिया, पीसी राज सिंह, कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमित्रा सिंह और अन्य अध्यापकगण भी उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts