सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन बुढ़ाना क्षेत्र में

भास्कार न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बुढ़ाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा शपथ का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों पर ध्यान देने और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रेरणा दी गई। यह कार्यक्रम सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि को कम करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत मैपल्स एकेडमी, थाना बुढ़ाना क्षेत्र, जनपद मुजफ्फरनगर में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अजय मिश्र और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुशील मिश्र ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

डॉ. राजीव कुमार ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में भारत में प्रत्येक वर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मृत्यु के आंकड़ों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नाबालिगों से वाहन न चलाने की अपील की और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की आवश्यकता को स्पष्ट किया।यातायात जागरूकता कार्यक्रम में यात्री कर अधिकारी इरशाद अली, यातायात प्रभारी इंद्रजीत सिंह, यातायात उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार और डॉ. राजीव कुमार द्वारा बच्चों के हित में निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने के लिए राजीव गर्ग, चेयरमैन, मेपल्स एकेडमी, डॉ. गरिमा सिंह, प्रधानाचार्य और उपस्थित प्रवक्ताओं का डॉ. राजीव कुमार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts