पुरकाजी में किसान यूनियन की बैठक, 6 अक्टूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन की घोषणा

पुरकाजी में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख नेताओं और किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नवाब सिंह तेज्हालेडा ने की और इसका संचालन मास्टर ओमपाल सिंह द्वारा किया गया।

मोनू प्रधान ने बैठक के दौरान जानकारी दी कि आगामी 6 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डन में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इसी अवसर पर, भगत सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।किसान यूनियन के युवा नगर अध्यक्ष, आदिल फरीदी ने छपार थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि नलकूपों पर हो रही चोरी से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर लखनऊ से लौटने के बाद किसान यूनियन द्वारा सिओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इस बैठक में कई प्रमुख किसान नेता जैसे आजाद फरीदी, मोहम्मद सुलेमान, विवेक चौधरी, और अन्य लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts