भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर में हाल ही में हुए जमीयत उलेमा ए हिंद के समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता हाजी मुनव्वर हुसैन को जमीयत की लीगल एडवाइजरी टीम का सदर नियुक्त किया गया। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद हाजी मुनव्वर का जनपद में भव्य स्वागत किया जा रहा है। उनके समर्थन में कई अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर बधाइयां दीं। हाजी मुनव्वर ने इस अवसर पर अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का वादा किया।समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं ने उन्हें समाजहित में उनके योगदान के लिए सराहा और इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने इस निर्णय की प्रशंसा की और इसे जमीयत उलेमा ए हिंद का सही कदम बताया। हाजी मुनव्वर का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठतम उपाध्यक्ष अशोक चौहान, खुर्रम उस्मानी, विवेक त्यागी, शिवम त्यागी, और अन्य कई अधिवक्तागण शामिल थे। हाजी मुनव्वर ने सभी का आभार प्रकट किया और आश्वासन दिया कि वे अपने कार्य को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।















