भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियली में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बेटियों के जन्म पर माताओं को बधाई दी गई और कन्या के जन्म को सौभाग्य का प्रतीक बताया गया।
इस अवसर पर नवजात बालिकाओं का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाया गया और अभिभावकों को खिलौने, पम्पलेट, बिस्कुट, मिष्ठान, और अन्य उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई, जिसमें योजना की धनराशि बढ़ाकर ₹25,000 की गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।साथ ही, दहेज प्रथा, बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
















