विकलांग की दुकान पर की दबंगो ने तोड़फोड़ पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार।

भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर।खतौली में विकलांग की दुकान पर की दबंगो ने तोड़फोड़ आप को बतादे की दुकान का मामला अदालत में विचाराधीन है, ओर अदालत ने अभी तक कोई फैसला नही सुनाया है,पर बेखोफ दबंगों में नही है कानून का कोई खौफ,

यही वेजहा है की दबंगो ने विकलांग गरीब की दुकान में जमकर की तोड़फोड पीड़ित ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार। पंडित ने एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि प्रार्थी एक हार्ट पेशेन्ट व गरीब व मजदूरी पेशा का व्यक्ति है। प्रार्थी ने एक दुकान ढाकन चौक खतौली में खोली हुए है,जिस में वो चारा खरीद कर उसको काटकर बेचने का कार्य करता है। प्रार्थी उक्त दुकान का आज भी किरायेदार है प्रार्थी की दुकान में 10/11-सितम्बर की रात्रि मे प्रार्थी की दुकान से उसकी मशीन, चारा व नकद पैसा, उस पर लगा टीन शैड सब तोड फोड कर दी है, जिसकी तहरीर प्रार्थी ने थाना पर दी हुए है पर प्रार्थी के द्वारा दी गयी तहरीर पर अब तक भी कोई कार्रवाई नही की गई है। यही नही और दबंग प्रार्थी को बार बार यह कह रहे है कि उपरोक्त कार्यवाही बन्द कर दो वरना तुम्हे जान से मार देंगे। प्रार्थी के परिवार की गुजर बसर का एक मात्र यही साधन था,प्रार्थी ने एसएसपी को बताया की घटना स्थल के पास लगे सी सी टी वी कैमरे की फुटेज तक भी पुलिस ने नही देखी पीड़ित ने एसएसपी से घुहार लगते हुए करवाया की मांग की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts