मुजफ्फरनगर: चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का टाउनहाल में छापा, कर्मचारियों को चेतावनी

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नगर पालिका परिषद् के कामकाज में सुधार के लिए जीरो टोलरेंस नीति अपनाई है।उन्होंने अचानक टाउनहाल मुख्यालय में छापा मारा, जिसमें विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। इस दौरान उन्हें जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही गड़बड़ियों और शपथ पत्र पर आधारित मामलों की शिकायतें मिलीं, जिन पर नाराजगी जताई गई।

चेयरपर्सन ने भ्रष्टाचार और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने विशेष रूप से पब्लिक डीलिंग वाले कर्मचारियों को कार्यस्थल पर मौजूद रहने का निर्देश दिया ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने सभी लंबित मामलों को समय पर निपटाने के निर्देश भी दिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts