EY कर्मचारी की मौत, मां ने कहा अधिक काम ने ली जान

नई दिल्ली। 26 साल की चार्टर्ड अकाउंटेंट अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत ने देश में काम करने के माहौल को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वह अर्न्स्ट एंड यंग इंडिया कंपनी में काम कर रहीं थीं।उनकी मां ने कहा है कि मेरी बेटी की मौत काम के तनाव के कारण हुई है। केंद्र सरकार इस मामले की जांच करा रही है।

केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने कहा है कि हमने शिकायत पर गौर किया है। पेरायिल की मौत किस वजह से हुई इसकी जांच चल रही है। केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने X पर पोस्ट किया, “अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत से बहुत दुखी हूं। काम करने के माहौल के असुरक्षित और शोषणकारी होने के आरोप लगे हैं। इन आरोपों की गहन जांच चल रही है। हम न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने की थी जांच की मांग

मंत्री ने भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर द्वारा एक्स पर किए गए एक पोस्ट के जवाब में ये बातें कहीं। राजीव चंद्रशेखर ने अन्ना की मौत को दुखद और परेशान करने वाला बताया है। उन्होंने अर्न्स्ट एंड यंग इंडिया में शोषण करने वाले काम के माहौल के आरोपों की जांच की मांग की। भाजपा नेता ने पोस्ट किया, “यह बहुत दुखद, लेकिन कई स्तरों पर परेशान करने वाला है। मैं भारत सरकार, मनसुख मंडाविया और शोभा करंदलाजे से निवेदन करता हूं कि अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल की मां द्वारा लगाए गए असुरक्षित और शोषणकारी कार्य वातावरण के आरोपों की जांच की जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts