भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
बुढ़ाना। खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव की अध्यक्षता सीय शिक्षक प्रशिक्षण नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित शिक्षण प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिसमें मनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार एआरपी, उम्मेद अली एआरपी तथा अमीर अहमद ने सभी उपस्थित शिक्षकों को इस प्रशिक्षण से संबंधित एकेडमिक वर्ष 2024-25 में पाठ्य पुस्तक कार्य पुस्तिका एवं अन्य शिक्षण अधिगम सामग्रियों के उपयोग के विषय में विस्तार से समझाया। प्रशिक्षण गतिविधि के माध्यम से दिया गया। पाठ्य पुस्तक आधारित कार्य पुस्तिका की समग्र समझ, दक्षताओं का शिक्षण, पुनरावृति, साप्ताहिक आंकलन ,पाठ्य पुस्तक के द्वितीय दिवस के दोहराव के पश्चात जोड़ की अवधारणा और जोड़ को सरल से जटिल की तरफ कैसे किया जाता है आदि गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण में इमरान, तनवीर, इलियास, गय्यूर, कल्पना, राजीव, नीरज, क्षमा, शालिनी, छवि, संजीव, बृजपाल, अनुज, अमित, पूजा, सुषमा, ममता, सोमपाल, संदीप, कप्तान, विजय, मोहित, अवनीश त्यागी, नरेंद्र कुमार, अमरीश गोस्वामी, पारुल कुमारी, नीरा चौहान, दीपिका, डिंपल, नईमा कलाम, मीनाक्षी दिवाकर और मंजू आदि मौजूद रहे।















