अनु देवी को पीएचडी की उपाधि मिली, श्री राम कॉलेज में बढ़ाया गौरव

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर|श्री राम कॉलेज के ललित कला विभाग की प्रवक्ता अनु देवी को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा ललित कला विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपने शोध कार्य में उत्तर प्रदेश की समकालीन कला में डां शुकदेव श्रोत्रिय के योगदान पर ध्यान केंद्रित किया। यह शोध कार्य उन्होंने जैन कन्या पाठशाला मुजफ्फरनगर की प्रोफेसर डॉ वन्दना वर्मा के निर्देशन में पूरा किया और इस दौरान दो इंटरनेशनल जनरल में शोध पत्र प्रकाशित कराए।अनु देवी ने अपनी पीएचडी उपाधि प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उनके पति रविंद्र कुमार ने इस उपलब्धि में उनका सहयोग किया। पीएचडी उपाधि प्राप्ति पर श्री राम ग्रुप के कॉलेज के चैयरमैन डॉ एस सी कुलश्रेष्ठ और शिक्षकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts