भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
पुरकाजी |मदरलैंड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। वहीं छात्रों ने शिक्षक दिवस पर स्वयं शिक्षक बनकर कक्षाओं की जिम्मेदारी संभाली। छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। वहीं इस मौके पर छात्रों ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।आज मदरलैंड पब्लिक स्कूल शेठपुरा पुरकाजी में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया प्रोग्राम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रविंद्र चौधरी वे स्कूल प्रबंधक मोहम्मद इस्तखार ने के काटकर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया वही स्कूल प्रबंधक मोहम्मद इस्तखार ने ने कहा की भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा है. यह दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक, और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है। प्रोग्राम में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक धर्मेश कुमार यादव, अध्यापिका कुमारी मोनिया, नाहिद, सोनिया, संगीता, नाहिद, शिवानी, मोनिका, रेशमा आदि स्टाफ मौजूद रहा















