रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन ने 45 शिक्षकों को ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ से सम्मानित किया

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर|रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा एसडी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में 45 शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष कौशल कृष्ण ने शिक्षकों की समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष श्रीमती दीपा खन्ना ने शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए।

 

कार्यक्रम के संयोजक रो राजकुमार गुप्ता अधिवक्ता और रो मनोज कुमार गुप्ता थे। इस अवसर पर मुरादाबाद से आए रो अनिल खन्ना, रो अभिषेक खन्ना, कोषाध्यक्ष रो अतुल अग्रवाल सीए, रो सुनील अग्रवाल, रो सुशोभ बिंदल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की। कॉलेज से डायरेक्टर डॉ. सिद्धार्थ शर्मा और ऋचा तिवारी सहित कई अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव रो नरेश शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts