भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर|वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, नई मंडी में आयोजित जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन सराहनीय है। यह प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षिका श्रीमती बबीता राणा के निर्देशन में हुई और इसका शुभारंभ श्रीमती शैली रंजन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बेहतरीन खेल दिखाया, जिसके चलते उन्हें मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। यह प्रतियोगिता आगामी 8 सितंबर 2024 को शामली मंडल में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक श्री सत्यकाम तोमर और श्री राहुल कुशवाहा, साथ ही श्री प्रमोद सर, श्री गया प्रसाद, श्री अक्षय सर, श्रीमती रचना रावत, श्रीमती प्रियंका शर्मा, श्रीमती अनुभा, श्रीमती सुमन, श्रीमती अंजलि और श्रीमती सरस्वती का विशेष योगदान रहा।
















