भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना। कांधला से आए इरफान बादशाह का बुढ़ाना पहुंचने पर उस्मानी समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कांधला के बादशाह इरफान उस्मानी भास्कर न्यूज प्रभारी के आवास पर पहुंचे जिसके बाद वह कांधला के लिए रवाना हो गए।
कस्बे के होली चौक सामुदायिक बरात घर के निकट भास्कर न्यूज़ प्रभारी जाकिर उस्मानी व मेहताब उस्मानी के आवास पर कांधला से आए उस्मानी समाज के बादशाह इरफान चौधरी का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इरफान बादशाह ने कहा कि हमे अपने उस्मानी समाज के युवाओं को शिक्षा की ओर बढ़ाने के लिए और भी बहुत से कार्यक्रम करेंगे। और समाज से दहेज प्रथा को भी खत्म कराएंगे। जिससे कि समाज में रहने वाले गरीब वर्ग के लोगों को शादियों में होने वाले फिजूल खर्च से छुटकारा मिल सके। वही स्वागत कार्यक्रम के बाद इरफान बादशाह कांधला की ओर रवाना हो गए। इस अवसर पर पूर्व सभासद सिन्ना उस्मानी, मीर हसन उस्मानी, इरशाद उस्मानी, शमशाद उस्मानी, आसिफ उस्मानी, हाजी मौसम उस्मानी, नवाब उस्मानी, मेहंदी हसन उस्मानी, मानू उस्मानी, पूर्व सभासद गुलशेर उस्मानी, इकबाल उर्फ बाल्ला, एहसान उस्मानी, फैसल उस्मानी, फरमान उस्मानी, मेहताब उस्मानी, इंतजार उस्मानी, रोशन उस्मानी, नसीम उस्मानी, चौधरी इदरीश उस्मानी, शोएब उस्मानी, नाजिम उस्मानी, उजैर उस्मानी, अयान उस्मानी, मोहम्मद जैद उस्मानी, उमेर उस्मानी, समीर उस्मानी आदि लोग मौजूद रहे।
















