भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर |श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘दीक्षारम्भ 2024’ का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में संस्था के अध्यक्ष डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई, जिसमें डॉ. कुलश्रेष्ठ और अन्य प्रमुख अतिथियों ने भाग लिया। डॉ. आकांक्षा सिंह द्वारा चेयरमैन के जीवनवृत्त की प्रस्तुति के साथ, डॉ. कुलश्रेष्ठ ने छात्रों से संवाद स्थापित किया और उन्हें समाज व देश के भविष्य को समृद्ध बनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने इंजीनियरिंग की महत्ता और इसके नए रूप, जिसे इनोवेशन कहा जाता है, पर चर्चा की। इसके साथ ही, उन्होंने श्रीराम कॉलेज में दी जाने वाली गुणवत्ता शिक्षा के बारे में भी बताया और छात्रों को मेहनत करने का मंत्र दिया।
श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक प्रो. (डॉ.) एस.एन. ने छात्रों को डिजीटल युग में इंजीनियरिंग के बदलते प्रारूप के बारे में जागरूक किया और उन्हें समय के साथ खुद को बेहतर बनाने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
डॉ. सुचित्रा त्यागी ने मुख्य अतिथि और अन्य सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि डॉ. आकांक्षा सिंह ने छात्रों का स्वागत किया और उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
















