भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिला संगठन मंत्री अफजाल सिद्दीकी ऊर्फ विक्की ने अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार से एक मुलाकात कर उनको फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और क्षेत्रीय बुनियादी मुद्दों एवं समस्याओं पर बातचीत करते हुए कहा कि भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम आपकी निष्पक्षता के पक्ष में आपका भरपूर सहयोग करेगी और हम आपसे भी उम्मीद करते हैं कि आप भी पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम का सहयोग करेंगे और पूरी ईमानदारी निष्पक्षता से क्षेत्र की गरीब, किसान और मजदूर की मदद करें। किसी के दबाव में बिल्कुल ना आएं। अगर आपको कभी भी यहां पर किसी भी राजनीतिक दबाव का एहसास होता है तो आप इस बात के लिए भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम को अवगत जरुर कराएं। जिसमें हम आपका भरपूर सहयोग करेंगे। हमारे नेता विकास अंबेडकर डूंगर जिला उपाध्यक्ष आसपा कांशीराम आपके सहयोग में हैं। आपका बहुत सम्मान करते हैं और आपकी कार्यशैली व ईमानदारी से प्रभावित हैं। जिनके अनुसार हम व हमारी टीम आपसे व्यक्तिगत भेट करने पहुंची है।















