दा ग्रीन पब्लिक स्कूल में 1 सितंबर को ‘रंगों की उड़ान’ ड्राइंग और पेंटिंग की होगी प्रतियोगिता

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना दा ग्रीन पब्लिक स्कूल में 1 सितंबर 2024 रविवार को ‘रंगों की उड़ान’ विषय के तहत एक ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक समूह के विजेताओं को निम्नलिखित पुरस्कार दिए जाएंगे।

कस्बे के मुजफ्फरनगर रोड स्थित दा ग्रीन पब्लिक स्कूल में प्रिंस कॉन्फ्रेंस कराई गई। फ्रेंड्स कांफ्रेंस के दौरान अध्यक्ष डॉ. ज़ैड.ए. राणा ने घोषणा की कि दि ग्रीन पब्लिक स्कूल, बुढाना में 1 सितंबर 2024 (रविवार) को ‘रंगों की उड़ान’ विषय के तहत एक ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता चार समूहों में विभाजित की जाएगी। जिसमें समूह A: नर्सरी से यूकेजी, समूह B: 1 से 4 कक्षा, समूह C: 5 से 8 कक्षा, समूह D: 9 से 12 कक्षा तक एमडी कौसर अली ने बताया कि प्रत्येक समूह के विजेताओं को निम्नलिखित पुरस्कार मिलेंगे। प्रथम पुरस्कार: 2100 नकद, एक पदक और एक प्रमाणपत्र,द्वितीय पुरस्कार: 1100 नकद, एक पदक और एक प्रमाणपत्र। तृतीय पुरस्कार: 500 नकद, एक पदक और एक प्रमाणपत्र, चार सांत्वना पुरस्कार: 100 नकद, एक पदक और एक प्रमाणपत्र, प्रधानाचार्य नीना त्यागी ने कहा कि प्रत्येक प्रतिभागी को एक पदक और एक प्रमाणपत्र मिलेगा। श्रीमती प्रियंका चौधरी ने बताया कि स्कूल सभी प्रतिभागियों को सर्वोत्तम सुविधाएँ प्रदान करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है और 2000 से अधिक प्रतिभागियों की उम्मीद है। यह कार्यक्रम एक भव्य आयोजन बनने की उम्मीद है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद दा ग्रीन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉ. जै़ड.ए. राणा, श्री कौसर अली मैनेजिंग डायरेक्टर, श्रीमती नीना त्यागी प्रधानाध्यापक, और प्रियंका चौधरी को-ऑर्डिनेटर मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts