भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
बुढ़ाना। भाजपा बुढ़ाना मंडल की भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कस्बे में कार्यशाला हुई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व ज़िलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत व मुख्य वक्ता पूर्व विधायक उमेश मलिक रहे। रामकुमार सहरावत ने कहा कि जब कोई नया सदस्यता अभियान चलाया जाता है तो पार्टी के हर सदस्य को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना पड़ता है। भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है। जिसमे पार्टी ने हम सबको जो जिम्मेदारी दी है इस सदस्यता अभियान को लेकर उसे हमे अच्छे से निभाना है व मंडल से लेकर सेक्टर व बूथ तक घर घर जाकर सदस्य बनाने हैं। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा इस वर्ष भाजपा का सदस्यता अभियान 2 चरणों में चलेगा। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी से सबको साथ लेकर सदस्यता अभियान सफ़ल बनाना है व बुढ़ाना मंडल से ज़्यादा से ज़्यादा सदस्यता ग्रहण करानी है। सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन की सदस्यता जरूरी होती है। संगठन की सदस्यता संगठन की आत्मा है। संगठन की सदस्यता विचारधारा की एक प्रक्रिया है। इसलिए अपनी पार्टी को इस बार भी सर्वव्यापी और सर्वाग्रही बनाना है। अध्यक्षता बुढ़ाना मंडल अध्यक्ष भारत ठाकुर व संचालन पूर्व सभासद मुकेश शर्मा ने किया। यहां भाजपा मंडल मीडिया संयोजक शाहिद असलम, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सभासद अजय संगल, योगेश प्रजापति, लक्ष्मण वाल्मिकी, प्रवीन कुमार, बालू कुरैशी, पूर्व सभासद राम नरेश, मंडल उपाध्यक्ष मनमोहन कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप त्यागी शाहपुर, मंडल मंत्री रविन्द्र सैनी, मास्टर विक्रम मौजूद थे।