संडे के लिए बदली दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग! किस रूट पर किस समय चलेंगी ट्रेन?

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया। अब संडे के लिए दिल्ली मेट्रो के टाइम टेबल को चेंज किया गया है। जो मेट्रो पहले सुबह 8 बजे से चलती थी, वो अब 25 अगस्त से हर रविवार को सुबह 6 बजे या 7 बजे से चलेंगी। इसे लेकर डीएमआरसी ने आदेश जारी कर दिया।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संडे को नियमित मेट्रो सेवाएं जो फेज-III कॉरिडोर पर सुबह 8 बजे से शुरू होती थीं, अब इस संडे यानी 25 अगस्त 2024 से टाइमिंग में संशोधन किया गया। नई टाइमिंग के अनुसार, अलग-अलग रूट्स पर सुबह 6 बजे या 7 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

डीएमआरसी ने बताया कि संडे को सुबह-सुबह मेट्रो सेवाएं शुरू होने से न सिर्फ इन कॉरिडोर के यात्रियों को बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को भी फायदा होगा, जोकि आमतौर पर परीक्षाएं संडे को ही होती हैं। इससे उन्हें दिल्ली-एनसीआर में अपने एग्जाम सेंटर तक पहुंचने में आसानी होगी। वहीं, मेट्रो नेटवर्क के अन्य सभी कॉरिडोर पर सेवाएं नियमित समय सुबह 6 बजे से चलती रहेंगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts