जनता धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शामली ,थानाभवन नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड़ पर अशरफिया मंदरसे के सामने वर्षो से जनता धर्मशाला की पड़ी खाली भूमि पर जनता धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।विदित हो की जनता धर्मशाला के निर्माण की मांग वर्षो से चली आ रही थीं। जिसके निर्माण के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कई बार प्रयास किया है। जिसके निर्माण को लेकर थानाभवन नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी जितेन्द्र राणा ने कई महीने पहले जमीन की पमाईश कराकर निर्माण के लिए प्रस्ताव व टेंडर प्रक्रिया को अपना कर गुरूवार को जनता धर्मशाला के निर्माण की शुरुवात कराई है।

इस बारे में अधिशाषी अधिकारी जितेन्द्र राणा ने बताया जनता धर्मशाला की जमीन पहले से ही मौजूद थीं जिस पर कुछ लोगो ने अस्थाई कब्जे कर रखे थे। उक्त जमीन को कब्जामुक्त कराकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अन्तर्गत धर्मशाला के निर्माण की शुरुवात कराई गया है प्रथम चरण में नाले व चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान जितेन्द्र राणा अधिशाषी अधिकारी, वसीक अहमद, मनीष शर्मा, लेखपाल विशु कुमार, यतेंद्र सिंह सहित नगर पंचायत की टीम मोजूद रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts