जयपुर. अलवर के एनईबी थाना इलाके में हाइड्रो जेसीबी की टक्कर से शिव मंदिर टूट गया है. मंदिर के टूट जाने की खबर के बाद गुरुवार को सुबह वहां बवाल मच गया. आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने मंदिर फिर से बनाने और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है.बवाल की सूचना पर एनईबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. हादसे का शिकार हुआ यह मंदिर शहर के 160 फीट रोड पर स्थित है. लोगों की मांग है कि मंदिर यथास्थिति में उसी स्थान पर दुबारा बनाया जाए. घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है. घटना होने के बाद जेसीबी चालक ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है.















