मुजफ्फरनगर जेल में रक्षाबंधन पर विशेष मुलाकात: बहनों ने भाईयों को राखी बांधकर अपराध छोड़ने का संकल्प दिलाया

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुजफ्फरनगर जिला कारागार में रक्षाबंधन के अवसर पर एक विशेष मुलाकात का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों की उनकी बहनों और भाईयों से मुलाकात कराई गई। इस अवसर पर जेल प्रशासन ने मुलाकातियों के लिए विशेष व्यवस्था की थी, जिसमें गर्मी से बचाव के लिए टैंट, बैठने के लिए कुर्सियाँ, शीतल जल, और बच्चों के लिए बिस्किट और टॉफियों की व्यवस्था शामिल थी।

राखी के इस पावन पर्व पर 1016 महिलाओं और 435 बच्चों ने अपने जेल में निरूद्ध भाईयों से मुलाकात की, और पाँच भाईयों ने भी अपनी जेल में बंद बहनों से राखी बंधवाई। इस दौरान बंदियों और उनके परिवारजनों में भावुकता देखने को मिली, और बंदी भी तनावमुक्त नजर आए।

इस आयोजन के लिए सभी बंदियों और उनके परिवारजनों ने जेल अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी और समस्त कारागार स्टाफ का आभार व्यक्त किया। जेल प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता दिखाई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts